लता दीदी के स्मारक का राजनीतिकरण करना बंद करें, हमने इसकी मांग नहीं की: गायिका के भाई

दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ ने मुंबई के शिवाजी पार्क में उनके नाम पर एक स्मारक बनाए जाने के मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा है, "यह मांग परिवार ने नहीं की है।" बीजेपी के राम कदम ने गायिका के स्मारक की मांग की है जबकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इसका विरोध किया है।