यहां रोज़गार होता तो बिहार का बेटा कश्मीर में आतंकियों की गोली का निशाना नहीं बनता: चिराग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कश्मीर में बिहार के श्रमिकों की हत्या को लेकर कहा है, "बिहार का बेटा...आजीविका कमाने गया था, मौत मिली।" उन्होंने कहा, "अगर बिहार में रोज़गार होता तो क्या (उन्हें) कश्मीर में आतंकियों की गोली का निशाना बनना पड़ता?" चिराग ने सीएम नीतीश कुमार से प्रवासी मंत्रालय के गठन की मांग की है।