पश्चिम बंगाल में बीजेपी द्वारा 'नबान्न चलो यात्रा' के आह्वान के बीच मंगलवार को हावड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया जिसका वीडियो सामने आया है। इससे पहले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में लिया गया था।