ठाणे (महाराष्ट्र) के एक मंदिर से दान पेटी चुराने के आरोप में 18-वर्षीय युवक को उसके 21-वर्षीय साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चोरी करने से पहले भगवान हनुमान के चरण छूता दिखा। पुजारी ने पुलिस को बताया था कि पेटी में ₹1,000 थे जिनमें से ₹536 बरामद हो गए हैं।