युवा अभिनेत्रियों से जलन होती है, मैं आज के समय की होती तो बहुत कुछ हासिल किया होता: नीना

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने 'न्यूज़18' को बताया है कि युवा अभिनेत्रियों को मिलने वाले ग्लोबल एक्सपोज़र से उन्हें जलन होती है। उन्होंने कहा, "काश हमारे समय में भी ऐसा एक्सपोज़र होता। सोचती हूं...अगर मैं आज की युवा अभिनेत्री होती तो बहुत अधिक हासिल कर लिया होता।" दरअसल, अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में मेट गाला में डेब्यू किया था।