'युवा' की शूटिंग के दौरान ऐक्सिडेंट में मेरा पैर 3 जगहों से टूट गया था: विवेक
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने बताया है कि फिल्म 'युवा' की शूटिंग के दौरान बाइक से उनका भीषण ऐक्सिडेंट हो गया था। उन्होंने कहा, "ऐक्सिडेंट में मेरा बायां पैर 3 जगहों से टूट गया था। बड़े भाई अजय (देवगन) और दोस्त अभिषेक (बच्चन) मुझे अस्पताल लेकर गए। बाद में पता चला...ऐक्सिडेंट देखकर मणि रत्नम (निर्देशक) को हार्ट अटैक आ गया था।"