यूएई को छोड़कर सभी खाड़ी देशों में बैन हुई ऋतिक और दीपिका स्टारर फिल्म 'फाइटर': रिपोर्ट्स
फिल्म बिज़नेस एक्सपर्ट व निर्माता गिरीश जौहर के मुताबिक, यूएई को छोड़कर सभी खाड़ी देशों ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' को फिलहाल रिलीज़ करने से इनकार कर दिया है। हालांकि बैन की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है। बकौल गिरीश, यह फिल्म यूएई में पीजी-15 क्लासिफिकेशन के साथ रिलीज़ होगी।