यूएई सरकार ने भारत में $75 अरब के निवेश को लेकर जताई प्रतिबद्धता: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक्सपो दुबई 2020 में मीडिया से बातचीत में कहा है कि यूएई के शासकों ने भारत में $75 अरब निवेश करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। बकौल गोयल, "यह उस निवेश से अलग है जो अन्य व्यवसायी भारत में करना चाहते हैं।" गोयल ने कहा कि यूएई भारत का महत्वपूर्ण साझेदार है।