यूएस में 10 साल काम करने के बाद वैसे किरदार मिलने लगे जैसे मैं करना चाहती थी: प्रियंका
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि हॉलीवुड में अभिनय के मामले में उन्हें अभी भी बहुत कुछ हासिल करना है। उन्होंने कहा, "बतौर एक कलाकार मैं अब भी (यूएस में) नई हूं। यहां 10 साल काम करने के बाद उस मुकाम पर पहुंच गई हूं जहां मुझे वैसी भूमिकाएं मिल रही हैं जैसी मैं हमेशा से करना चाहती थी।"