यूएस में -34°C तापमान के कारण हवा में जमी स्पगेटी व फोक; तस्वीर हुई वायरल

माउंट वॉशिंगटन (अमेरिका) में -34°C तापमान के कारण हवा में स्पगेटी (पास्ता) व फोक के जमने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। माउंट वॉशिंगटन ऑब्ज़र्वेटरी ने ट्वीट किया, "हमारे पर्यवेक्षकों में से एक...65+ मील/घंटा हवाओं वाले इलाके में...सुबह के नाश्ते के लिए कुछ बचा हुआ स्पगेटी ले जा रहे थे…लेकिन...-34°C तापमान के कारण वे खा नहीं पाए।"