यूएस से लौटने के बाद कमल हासन कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। हासन ने ट्वीट किया, “अमेरिका से लौटने के बाद मुझे हल्की खांसी थी। जब मैंने जांच कराई, तो कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। मैं अस्पताल में आइसोलेट हूं।”