यूके में अपनी वकील रहीं जोएल रिच को डेट कर रहे हैं जॉनी डेप: रिपोर्ट्स
बकौल रिपोर्ट्स, जॉनी डेप 'द सन' के खिलाफ यूके में चले मुकदमे में उनकी वकील रहीं जोएल रिच को डेट कर रहे हैं। लंदन की वकील कथित तौर पर अपने पति से अलग हो चुकी हैं। इससे पहले ऐंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि के मुकदमे (अमेरिका) में डेप की वकील रहीं केमिल वास्केज़ के साथ उनकी डेटिंग की अफवाहें थीं।