यूके में ईवी की कम बिक्री के लिए ज़िम्मेदार ठहराए गए 'मिस्टर बीन' फेम ऐक्टर रोवन एटकिंसन
एक थिंक टैंक ने टीवी शो 'मिस्टर बीन' फेम ऐक्टर रोवन एटकिंसन को यूके में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की छवि को नुकसान पहुंचाने और उनकी कम बिक्री के लिए ज़िम्मेदार ठहराया है। यूके की संसद में थिंक टैंक ने एटकिंसन द्वारा लिखे गए लेख का हवाला देकर कहा, "एटकिंसन ने बताया था कि...ईवी चलाने पर उन्हें ठगा हुआ महसूस हुआ।"