यूक्रेन के कीव में दिखे 'अजीब' बादल, बिजली कड़कने का वीडियो हुआ वायरल

कीव (यूक्रेन) में बिजली कड़कने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूक्रेन के एक पूर्व राजनयिक ओलेक्सेंडर शेरबा ने ट्वीट किया, "पूरे कीव...ने अजीब बादलों को देखा...कोई तूफान आए बिना गरज और बिजली।" वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने ट्वीट किया, "गैलेक्सी के रखवाले!" जबकि दूसरे ने लिखा, "जोहानसबर्ग में ऐसा हमेशा होता है।"