रूसी हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय ने एक नया ट्विटर हैंडल @opganga बनाया है। इसके अलावा, मंत्रालय ने बताया है कि पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाक गणराज्य के साथ सीमा पार करने वाले बिंदुओं के माध्यम से भारतीयों को निकालने में मदद के लिए 24x7 नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं।