केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान यूक्रेन-रूस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की...प्रशंसा के लिए शब्द पर्याप्त नहीं हैं।" बकौल सिंह, "पहले जब भारत...वैश्विक मंच पर बोलता था...तो दुनिया इसे गंभीरता से नहीं लेती थी...लेकिन अब ध्यान से सुनती हैं।"