बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहा है, "पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ल्ड लीडर मानती है।" उन्होंने कहा, "यूक्रेन-रूस युद्ध को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी कोशिश कर रहे हैं...और इसके लिए सभी लोग प्रधानमंत्री से विनती कर रहे हैं।" बकौल हेमा मालिनी "यह हमारे लिए गर्व की बात है।"