यूज़र ने टोनी से कहा- आपके गाने सुनने से अच्छा मैं ज़हर खाकर मर जाऊं; सिंगर ने दिया जवाब

सिंगर टोनी कक्कड़ के एक ट्वीट पर शुक्रवार को एक यूज़र ने कमेंट किया, "सर, आपके गाने सुनने से अच्छा, मैं ज़हर खाकर मर जाऊं।" इस पर टोनी ने जवाब देते हुए लिखा, "आप मरो मत, कभी भी मत सुनो, आपकी ज़िंदगी काफी कीमती है। 100 टोनी कक्कड़ आएंगे-जाएंगे।" उन्होंने यूज़र से कहा, "प्रार्थना करता हूं...आपको मेरी उम्र लग जाए।"