यूट्यूबर एल्विश यादव ने जयपुर के रेस्टोरेंट में शख्स को मारा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो
'बिग बॉस ओटीटी-2' के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव ने जयपुर के रेस्टोरेंट में एक शख्स को थप्पड़ मार दिया। वायरल हुए वीडियो में एल्विश रेस्टोरेंट से निकलने के बाद वापस लौटकर उसे थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "जो पीछे से कमेंट पास करता है और मां-बहन की गालियां देता है, उसे नहीं बख्शते...मुझे कोई पछतावा नहीं है।"