बी2बी ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न स्टार्टअप उड़ान ने लागत कम करने का हवाला देते हुए कथित तौर पर अपने 4,000 कर्मचारियों में से 180 (4-5%) की छंटनी की है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमने अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।" कंपनी ने हाल में $275 मिलियन जुटाए थे और उसकी 2023 में आईपीओ लाने की योजना है।