संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) इंडिया ने अभिनेत्री करीना कपूर को अपना नैशनल ऐम्बैसडर बनाया है। इसको लेकर ऐक्ट्रेस ने कहा, "यूनिसेफ के साथ मेरा सफर एक दशक पहले शुरू हुआ था। यूनिसेफ के ज़रिए मैंने एक इंसान के तौर पर बहुत कुछ सीखा है।" उन्होंने आगे कहा, "इस नए रोल के साथ मुझ पर ज़िम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं।"