उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार व समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने बैलगाड़ी से पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "किसानों के लिए मेरी पार्टी हर वो काम करने के लिए तैयार है जिसकी मांग किसान वर्षों से कई सरकारों से करते आ रहे हैं।"