यूपी की नोएडा विधानसभा सीट से 1.81 लाख वोटों के अंतर से जीते पंकज सिंह

नोएडा (उत्तर प्रदेश) विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने 1,81,513 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। पंकज को 2,44,319 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील चौधरी को 62,806 वोट (18.04%) मिले। इस चुनाव में पंकज सिंह को 70% से अधिक वोट मिले हैं।