उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बसपा नेता और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि वह और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "अगर समाजवादी पार्टी के पास 400 उम्मीदवार नहीं होंगे...तो वे 400 सीटें कैसे जीतेंगे?" बकौल मिश्रा, "प्रदेश में बसपा सरकार बनाने जा रही है।"