यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित छात्रों को किया फोन
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को लखनऊ के नैशनल इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में गंदगी को लेकर नाराज़गी जताई और साफ-सफाई के निर्देश दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यपाल ने छात्रों का उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया और कुछ गैरहाज़िर छात्रों को फोन मिलाकर उनसे स्कूल नहीं आने का कारण पूछा।