कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने 5-राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मंगलवार को कहा कि उन्हें यकीन है कि चुनाव में लोगों ने 'अहंकारी' (केंद्र) सरकार के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बकौल हुड्डा, "उत्तर प्रदेश में बदलाव निश्चित है...इसमें कांग्रेस की निर्णायक भूमिका रहेगी।"