यूपी के 8 ज़िलों में 4 दिन के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी, कुछ ज़िलों में 'वॉर्म नाइट' के आसार

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 21 मई से 24 मई तक आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोज़ाबाद, जालौन, झांसी और ललितपुर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, आगरा, अलीगढ़, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात व कानपुर और उसके आसपास के इलाके में 'वॉर्म नाइट' होने के आसार हैं। इस दौरान 40 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Load More