यूपी के उप-चुनाव में लोगों को वोट देने से रोक रही है पुलिस: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में उप-चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है। उन्होंने कहा, "बीजेपी को पूरी छूट मिली हुई है। वे सपा को नुकसान पहुंचाने के लिए हर तरीका अपना रहे हैं।" बकौल अखिलेश, चुनाव आयोग शिकायतों को अनदेखा कर रहा है।