उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ मंत्रणा करने के बाद समाजवादी पार्टी में जाने का औपचारिक ऐलान किया। रविवार को उन्होंने कहा था कि वह सपा में शामिल होने जा रहे हैं और मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य दिखाते हैं कि उत्तर प्रदेश में सपा और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई है।