यूपी के कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अपहरण व रंगदारी केस में सुनाई 7 साल जेल की सज़ा

जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के एक कोर्ट ने बाहुबली व बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सरकारी इंजीनियर के अपहरण व रंगदारी मांगने के मामले में 7 साल जेल की सज़ा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने धनंजय सिंह पर कुल ₹1.5 लाख का जुर्माना लगाया है। इस मामले में कोर्ट ने धनंजय को मंगलवार को दोषी करार दिया था।