यूपी के पर्यटन विभाग के उप-निदेशक ने मुंबई में बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या
पुलिस ने बताया है कि यूपी के पर्यटन विभाग के उप-निदेशक विमलेश कुमार बनारसीदास औदिच्य ने मंगलवार को मुंबई में एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि काम के दबाव के कारण 59-वर्षीय विमलेश ने 2-माह पहले पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, विभाग ने उन्हें 31 मार्च तक काम करने को कहा था।