सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले और दूसरे चरण में भाग नहीं लेगी। उन्होंने कहा, "हमने अखिलेश यादव को...मुख्यमंत्री बनाने का प्रण लिया है।" बकौल राजभर, सपा नीत गठबंधन के सभी दलों ने तय किया है कि चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।