उत्तर प्रदेश के बदायूं में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा में मंच टूट गया और मंच से नीचे गिरने के कारण कई कार्यकर्ता कथित तौर पर घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अखिलेश के संबोधन के बाद यह हादसा हुआ है।