यूपी के बीजेपी विधायक अरविन्द गिरि का हार्ट अटैक के बाद हुआ निधन, सीएम ने जताया शोक

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) की गोला सीट से बीजेपी विधायक अरविन्द गिरि का मंगलवार सुबह निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार से लखनऊ जाते वक्त गिरि को हार्ट अटैक आया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, "अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।"