उत्तर प्रदेश में बीजेपी के बागी विधायकों में शामिल विनय शाक्य ने अपने अपहरण के दावे का खंडन कर कहा है कि वह इटावा में अपने घर पर हैं और स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल होंगे। इससे पहले, उनकी बेटी रिया शाक्य ने कहा था, "हमारे चाचा व मेरी दादी, पिता को लखनऊ लेकर चले गए हैं।"