यूपी के मंत्री पर लगा आचार संहिता लागू होने से पहले अधूरे पुल का उद्घाटन करने का आरोप

सपा ने यूपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पर आरोप लगाया है कि उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले श्रेय लेने के लिए गर्रा नदी पर एक अधूरे पुल का उद्घाटन कर दिया। सपा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से कुछ दिन पहले पुल का उद्घाटन किया गया। राज्य में शनिवार को आचार संहिता लागू हुई थी।