यूपी के रायबरेली में बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस दौड़ में नहीं
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रायबरेली सदर सीट से बीजेपी प्रत्याशी अदिति सिंह ने बुधवार को ज़िले के लालपुर चौहान मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस मौके पर अदिति ने कहा कि वो चाहती हैं कि लोग मतदान करें और मतदान के प्रतिशत को बढ़ाएं। बकौल अदिति, प्रदेश में उनकी पूर्व पार्टी कांग्रेस कहीं भी दौड़ में नहीं है।