लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में हिंसा के बाद 4 किसानों और एक स्थानीय पत्रकार सहित 9 लोगों की मौत के बाद सोमवार सुबह नोएडा में दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे के टोल प्लाज़ा पर भारी ट्रैफिक देखा गया। गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी (यातायात) गणेश साहा ने 'एएनआई' को बताया, "एहतियातन वाहनों की जांच की जा रही है...दिल्ली की ओर यातायात सामान्य है।"