inshorts

यूपी के लोगों ने 2014, 2017, 2019 में हराया, अब 2022 में भी हारेंगे: विपक्ष को लेकर पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कानपुर देहात में चुनावी रैली में कहा,"उत्तर प्रदेश के लोगों ने इन्हें (विपक्ष) 2014 में हराया, 2017 में हराया, 2019 में हराया...और अब 2022 में भी ये घोर परिवारवादी...फिर से हारेंगे।" बकौल प्रधानमंत्री, "10 मार्च को जब चुनाव नतीजे आएंगे तब उत्तर प्रदेश में 10-दिन पहले ही धूम-धाम से रंगों वाली होली...शुरू हो जाएगी।"