उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में गोरखपुर शहर सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा नेता सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ल के खिलाफ 73,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, बीजेपी ने राज्य में 71 सीटें जीत ली हैं और 249 सीटों पर आगे चल रही है।