यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

बीजेपी ने शनिवार को ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य की गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी के यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है, राज्य में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच 7 चरणों में चुनाव होंगे।