यूपी के सीतापुर में प्रियंका गांधी से मिले राहुल, लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए दोनों
सीतापुर (यूपी) में नज़रबंद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को रिहा किया गया जिसके बाद वह राहुल गांधी के साथ लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुईं। राहुल बुधवार को कांग्रेस के 5-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लखीमपुर खीरी का दौरा करने यूपी पहुंचे थे। दरअसल, लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान 9 लोगों की मौत हुई थी।