असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 584 में से 45% उम्मीदवार करोड़पति हैं। बीजेपी, सपा, बसपा व कांग्रेस के क्रमश: 98%, 92%, 84% व 57% उम्मीदवार करोड़पति हैं। 25% (147) उम्मीदवार आपराधिक मामलों वाले हैं जिनमें से एक पर हत्या व छह पर महिलाओं के खिलाफ अपराध का केस दर्ज है।