उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को कहा, "यूपी चुनाव के नतीजे बसपा की उम्मीदों के उलट हैं...हमें इससे निराश नहीं होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमें इससे सीखना चाहिए...आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और अपने पार्टी आंदोलन को...आगे बढ़ाना चाहिए।" गौरतलब है, प्रदेश में बसपा को मात्र एक सीट पर जीत मिली है।