यूपी चुनाव के नतीजों से दो दिन पहले ही अखिलेश ईवीएम को बेवफा कहने लगे हैं: अनुराग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा, "अखिलेश (यादव) जी ने...8-मार्च से ही ईवीएम को बेवफा कहना शुरू कर दिया।" बकौल अनुराग, "यह वही हवा है...वही सपा है...जनता जिनसे खफा है और मन बना लिया है...करना इनको दफा है।" गौरतलब है, 10 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।