यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए 125 उम्मीदवार, उन्नाव रेप पीड़िता की मां शामिल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। उन्होंने बताया, "125 उम्मीदवारों में उन्नाव रेप पीड़िता की मां शामिल हैं।" प्रियंका ने कहा, "जिस सत्ता के ​ज़रिए उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार को बर्बाद किया गया, वही सत्ता वह हासिल करें।"