यूपी चुनाव से पहले 7वें बीजेपी विधायक मुकेश वर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिकोहाबाद से बीजेपी विधायक मुकेश वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह हाल ही में पार्टी से इस्तीफा देने वाले 7वें विधायक बन गए हैं। इस्तीफा देने के बाद वर्मा ने कहा, "स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे नेता हैं और वह जो भी फैसला लेंगे हम उसका समर्थन करेंगे।"