चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की प्रचंड जीत को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि अब लड़ाई मुंबई (महानगरपालिका चुनाव) में होगी। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश सिर्फ एक झांकी है, महाराष्ट्र अभी बाकी है।" बकौल फडणवीस, "हम किसी पार्टी के खिलाफ नहीं होंगे, बल्कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ होंगे।"