उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार को पुलिस ने 10वीं की परीक्षा की कॉपियां लिखने वाले 26 लोगों को गिरफ्तार किया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा, ''सूचना मिली कि...एक कॉलेज में कुछ छात्रों की कॉपियां लिखी जा रही हैं...वहां पहुंचने पर देखा कि 15 बच्चों की कॉपियां लिखी जा रही थीं व कॉपियां लिखने वाले परीक्षार्थी नहीं थे।''