उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परीक्षा की डेटशीट मंगलवार को जारी कर दी। दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी और 12 अप्रैल तक संचालित होंगी। यूपी बोर्ड के मुताबिक, इस वर्ष कक्षा-10 के कुल 27,81,654 और कक्षा-12 के कुल 24,11,035 विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करवाया है।